top of page

होली पर बनायें स्‍वादिष्‍ट संदेश |Make tasty Sandesh on Holi

Vimla Sharma


होली रंगों और प्रेम का त्‍योहार है। होली पर अनेक मिठाईयां बनाई जाती हैं जिनमें से संदेश भी एक है। संदेश एक खास तरह की मिठाई हैै। संदेश बंगाल की स्‍वादिष्‍ट मिठाई है। स्‍वादिष्‍ट संदेश बनाने में बहुत ही कम समय लगता है। यह घर में बडी आसानी से बनायेे जा सकतेे हैंं। यह खाने में स्‍वादिष्‍ट होने के साथ-साथ ऑयल फ्री, और हेेेेेल्‍दी है। संदेश, दूध से छैैैैना तैयार करके बनाये जातेे हैंं।



नीचे दी गई रेसिपी से स्‍वादिष्‍ट संदेश आप आसानी से बना सकते हैं।


छैना

  • 1 लीटर फ़ुल क्रीम दूध

  • 2 बड़े च- सफ़ेद सिरका

संदेश बनाने के लिए अन्य सामग्री

  • 3 बड़े च- चीनी

  • 1 छोटा च- मैदा

  • 1/4 छोटा च- केसर - 2 बड़े च- गर्म पानी में भ‍िगो दें

  • कुछ पिस्ता स्लाइस किया हुआ


संदेश बनाने की विधि:

  • दूध को उबालें। आँच से उतारें।

  • दूध को फ़ाड़ने के लिये पर्याप्त मात्रा में सिरका मिलायें। दूध के फ़टने पर तुरन्त 4 से 5 कप ठंडा पानी डालें इससे छेने का तापमान कम हो जायेगा और मुलायम बना रहेगा।

  • छेने को मलमल के कपड़े से छानें। अतिरिक्त पानी निकालने के लिये पूरी तरह से निचोड़ें।

  • छेने में चीनी और मैदा मिलायें।



  • केसर मिले पानी से केसर निकालें और केसर का पानी मिलायें।

  • केसर के धागे को सजाने के लिए अलग रखें।

  • मिश्रण को अच्छी तरह से मिलायें।

  • एक भारी तले की कढ़ाई में इस मिश्रण को बहुत ही धीमी आँच पर लगभग 5-6 मिनट तक पकायें।

  • छेने को कढ़ाई के किनारो पर फ़ैलाते रहें, क्योंकि कढ़ाई के बीच का तल सबसे ज्यादा गर्म होता है। इसे लगातार चलाते हुए बहुत ही धीमी आँच पर पकायें। छेने को ज्यादा न पकायें, यदि छेना ज़्यादा पक जायेगा तो चिकनाई अलग होकर छेना दरदरा हो जायेगा।


  • संदेश बनाने के लिए छेना न तो ज्यादा सूखा हो और न ही ज्यादा नमीयुक्त होना चाहिए।

  • इसलिए पकाते समय बीच-बीच में कढ़ाई को आँच से उतारते रहें।

  • मिश्रण तैयार होने पर प्लेट में डाल कर ठंडा होने दें। हथेली से मसलें। यदि जरुरत पड़े तो 1-2 छोटे चम्मच दूध थोड़ा-थोड़ा डालें।

  • छेना बनाने के सांचे में मिश्रण डालकर मनपंसद आकार के छेना बनायें।

  • आप इन्‍हें हाथ से भी बना सकती हैं। प्रत्येक सन्देश को उँगली से दबायें और उसमें केसर के धागे लगायें।



Comments


Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

©2021 Meri Vrinda, All rights reserved.

bottom of page