top of page

गाजर, गोभी और शलगम का खट्टा-मीठा अचार | Sour-sweet pickle of carrot, cabbage and turnip

Vimla Sharma

Updated: Aug 4, 2021


यह पंजाब की पारंपरिक अचार रेसिपी है। यह सर्दियाेें में ही डाला जानेे वाला अचार है। इसे अधिक समय तक नहीं रखा जा सकता, इसलिए अचार की मात्रा आवश्‍यकतानुसार ही रखें। यह स्‍वाद में बहुत ही स्‍वादिष्‍ट है।

 

सामग्री

  • ढाई किलोग्राम सब्ज़ी (गाजर, गोभी और शलगम मिले हुए)

  • 100 ग्रा- लहसुन - पीसकर पेस्ट बना लें

  • 100 ग्रा- अदरक - पीसकर पेस्ट बना लें

  • 100 ग्रा- नमक

  • 100 ग्रा- राई पाउडर

  • 4-5 छोटे च. हल्‍दी

  • 100 ग्रा- लाल मिर्च (ज़्यादा तीखा पसंद हो तो लाल मिर्च बढ़ा लें)

  • 500 ग्रा- गुड़

  • 2 कप सिरका

  • 500 ग्रा- सरसों का तेल

  • 25 ग्रा- कसूरी मैथी



विधि

  • गाजर और शलगम को छील लें। गाजर के पतले, लम्बे टुकड़े, शलगम के गोल स्लाइस और फ़ूलगोभी के टुकड़े कर लें। बड़े पतीले में पानी उबालें। सब्जि़यां डालें। आंच से उतार लें। सब्जि़यों को गर्म पानी में आधे घंटे के लिए छोड़ दें।

  • आधे घंटे बाद पानी से सब्जियां निकाल कर, साफ़ कपड़े पर छाया में फ़ैला दें।

  • अगले दिन तेल में धुआँ निकलने तक गर्म करें। आंच धीमी करें। लहसुन पेस्ट डालें और पीला रंग होने तक चलाएँ। अदरक की पेस्ट डालकर हल्का ब्राउन कर लें। आंच से उतारें।

  • नमक, राई पाउडर, कसूरी मैथी, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी मिलाएँ। सब्जि़यों को बड़े साफ़ बर्तन में डालें। मसाले को सब्जि़यों पर डाल कर अच्छे से मिला लें। मर्तबान में डालें।

  • साफ़ बर्तन में सिरका डालें। इसमें गुड़ डालकर धीमी आंच पर गुड़ पिघलने तक पकाएं। छान लें और ठंडा करें। इसे अचार में डालें और अच्छे से मिलाएँ। 4-5 दिन धूप में रखें।


नोट: यदि आपको मीठा अचार पसंद हो तो मिर्च कम कर दें और गुड़ बढ़ा दें।

ज़्यादा नरम अचार पसंद हो तो सब्जि़यों को पानी में 2-3 मिनट के लिए उबाल लें।



Comments


Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

©2021 Meri Vrinda, All rights reserved.

bottom of page